फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक मैकनिक की हत्या में पुलिस कर रही पत्नी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। बाइक मैकेनिक की हत्या में पुलिस व एसओजी पत्नी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सर्विलांस के जरिए पुलिस पत्नी व घटना के दौरान रेंज में आए मोबाइल नंबरों का मिलान भी कर रही है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी बाइक मैकेनिक नंदकिशोर (25) संकिसा में एक कोल्ड स्टोरेज के सामने पत्नी अनुपम व बच्चों के साथ रह रहा था। मकान के नीचे ही उसने दुकान खोल रखी थी।
मंगलवार रात उसकी उसके दरवाजे के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता रक्षपाल ने गांव रसीदपुर के सुग्रीव, सोबरन, सुनील, सौदान, श्यामू, अनार के खिलाफ पुरानी रंजिश में पुत्र हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के बाद सुनील को छोड़कर सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी अपने घरों में सोते हुए मिले थे। गुरुवार को एसओ धर्वेंद्र कुमार पत्नी अनुपम को घर से क्राइंम ब्रांच के आफिस फतेहगढ़ लेकर आए और उससे कई घंटे तक पूछताछ की।
पुलिस ने मामले में गुरुवार को आरोपी सोबरन व सुग्रीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सर्विलांस की टीम पत्नी के मोबाइल पर आई काल व घटना के समय रेंज में आए नंबरों का मिलान कर रही है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि पत्नी से पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ खास निकलकर सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें