फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के छापे में बालू खनन कर रहे बुग्गी छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला क्षेत्र में हो रहे बालू खनन की सूचना पर एसडीएम ने दबिश दी। उनको देख बालू खनन करने वाले बुग्गी छोड़कर भाग निकले। उन्होंने शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक मेला क्षेत्र में बुग्गी जाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

पांचाल घाट मेला क्षेत्र में बालू माफियाओं की शह पर बुग्गी चालक पुलिस चौकी के सामने से शहर में बालू बेचने रोजाना आते हैं। मेला रामनगरिया में हर साल जहां संस्कृति पंडाल बनता है, उस जगह पर गहरा गड्ढा खनन से हो गया है।
इसकी जानकारी एसडीएम सदर अनिल कुमार को हुई। वे बुधवार शाम पांचाल घाट पर पहुंचे। बालू माफिया भाग गए। एसडीएम ने चौकी प्रभारी को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि छुट्टी पर हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस पांचाल घाट पहुंची। एसडीएम ने पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें