फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचीं दो पत्नियों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर के बाहर बुधवार दोपहर एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने दो पत्नियां पहुंच गईं। दोनों पत्नी के स्थान पर अपना नाम दर्ज कराने पर अड़ गईं। गालीगलौज शुरू हुई, तो कर्मियों ने बीचबचाव कर समझा दिया। फिलहाल प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

वार्ड दो सातनपुर निवासी अनिल सिंह का अगस्त में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद 14 और 17 अगस्त को दो पत्नियों शशि चौहान और सीमा ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। बुधवार को दोनों नगर पालिका परिषद पहुंचीं। काउंटर पर दोनों ने प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। दोनों ही पत्नी के स्थान पर अपना नाम डलवाने का दबाव बनाने लगीं। कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए।
जब दोनों ही पत्नी के कॉलम में अपना नाम दर्ज कराने अड़ गईं तो विवाद शुरू हो गया। तूतू-मैंमैं बढ़ी, तो कर्मचारियों ने बीचबचाव शुरू कर दिया। बमुश्किल उनको समझाकर घर भेजा। इस दौरान नगर पालिका में काफी भीड़ जमा हो गई। प्रभारी ईओ वीरेंद्र पटेल ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि दोनों पत्नियां रजिस्टर्ड हैं, तो दोनों का नाम अंकित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें