फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सेवानिवृत्त शिक्षक का शव घर के बरामदे में फंदे से सुबह लटका मिला। मोहल्ले के लोगों ने शव को फंदे से उतारा। सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी हाकिम सिंह पाल (70) गांव खिमसेपुर स्थित शिवनंदन सिंह इंटर कालेज में शिक्षक थे। करीब आठ वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हो गए थे। वह गांव के पूर्व प्रधान भी थे। उनके तीन बेटे यशवीर, योगेंद्र व देवेंद्र हैं। तीनों दिल्ली में टेंपो चलाते हैं। हाकिम सिंह गांव में रहते थे।
यशवीर की पत्नी संगीता अपने बच्चों के साथ गांव में रहकर हाकिम सिंह की देखभाल करती थी। मंगलवार रात भोजन करने के बाद हाकिम सिंह मकान की दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में सोने चले गए। बुधवार सुबह संगीता की बेटी खुशबू ऊपर गई तो उसने अपने बाबा हाकिम सिंह का शव बरामदे की छत में लगे कुंडे से लटकता देखा। उसके शोर मचाने पर संगीता ऊपर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने शव को फंदे से उतार लिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना उनके बेटों को दी गई है। उनके आने के बाद ही पुलिस को सूचना दी जाएगी। संगीता ने बताया कि हाकिम सिंह का पिछले एक वर्ष से इलाज चल रहा था। वह तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें