फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगी बच्चे को पीटा, आईटीआई चौकी घेरी, तहरीर

विज्ञापन
आईटीआई चौकी का घेराव करते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईटीआई चौकी के सामने खेल रहे बच्चों से एक सिपाही ने कूड़ा साफ करवाया। बाद में एक मानसिक रोगी बच्चे को पीट दिया। साथी बच्चों ने जब घर में सूचना दी, तो सफाई कर्मचारियों ने चौकी का घेराव कर लिया। चौकी प्रभारी ने मामला गंभीर होते देख तहरीर ले ली है।
विज्ञापन

भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार वाल्मीकि का चार वर्षीय पुत्र अभिषेक मानसिक रोगी है। वह कुछ बच्चों के साथ आईटीआई चौकी के सामने फील्ड में खेल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक सिपाही ने बच्चों से झाड़ूू लगवाई और कूड़ा फिंकवाया।
अभिषेक से भी काम करने को कहा, तो उसके कुछ समझ में नहीं आया। इस पर सिपाही ने उसकी पिटाई कर दी। अभिषेक घर गया, तो साथी बच्चों ने सिपाही के पीटने की बात कही। इस पर परिजन गुस्सा गए। महासंघ के मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार समेत 15-20 सफाई कर्मचारी चौकी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मंडल अध्यक्ष ने मुकदमा न लिखने पर जाम लगाने की धमकी दी। इस पर मौजूद चौकी इंचार्ज ने तहरीर ले ली है। सिपाही यूपी 112 में तैनात बताया जाता है। चौकी प्रभारी रवेंद्र नाथ ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद वह मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें