फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडों व फावड़ों से हमलाकर तीन को किया घायल, ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पूर्वी गांव में दबंगों ने एक किसान को लाठी और फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए दो अन्य भी घायल हो गए।
विज्ञापन

दाउदपुर निवासी लाखन सिंह की गांव में कुछ लोगों से रंजिश है। शनिवार सुबह सात बजे लाखन खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उनको दबंगों ने लाखन सिंह पर डंडा व फावड़े से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के कुलदीप व रूपेंद्र लाखन को बचाने लगे।
हमलावरों ने कुलदीप व रूपेंद्र को भी पीटकर घायल कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई।
विज्ञापन

लाखन की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस गांव के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें