मोहम्मदाबाद। कोटे पर राशन वितरण के दौरान हुई मारपीट के मामले में ग्रामीण ने कोटेदार समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोटेदार ने भी चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी राजू नाथ का 10 अप्रैल को कोटेदार सुधाकर गुप्ता से विवाद हो गया था। राजू नाथ ने कोटेदार सुधाकर गुप्ता व उनके साथी दिलीप, सनी और नंदसा निवासी सिंटू के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक अपशब्द कहने का मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं कोटेदार सुधाकर गुप्ता ने राजूनाथ, रंजीत नाथ, पिंकू नाथ और सुरजीत नाथ के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।