शमसाबाद। कसबा के चटोरी मार्केट में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। वहां से मिठाई की दुकान में नकब लगा दिया। चोर वहां से हजारों रुपये की नकदी व सामान ले गए। इसके अलावा एक मीट की दुकान के ताले तोड़ नगदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
कसबा के मोहल्ला गढ़ी निवासी निजाम खां की चटोरी मार्केट में मिठाई की दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान चोर दीवार में नकब लगाकर दुकान में घुस गए। वहां गोलक में रखे बीस हजार रुपये, बर्तन व मिठाई आदि चोरी कर ले गए। सुबह लोगों ने नकब लगा देखा तो निजाम को सूचना दी। निजाम मौके पर पहुंच गए। तभी देखा कि पास में ही स्थित गढ़ी निवासी शाहरुख की इलेक्ट्रानिक दुकान के पीछे भी नकब लगाने का प्रयास किया गया है। पर नकब नहीं लग सका। इससे चोरी होने से बच गई। इसके बाद मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी शीनू की भी उसी मार्केट में मीट की दुकान है। रात को चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोर वहां से एक हजार रुपये की रेजगारी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।