शमसाबाद। थानाक्षेत्र के गांव संत कुइयां में रात को चोरों ने एक परचून की दुकान में नकब लगा दिया। चोर वहां से नगदी व सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव संत कुइयां निवासी सुधीर गंगवार की गांव में ही घर के एक हिस्से में परचून की दुकान है। रविवार रात को वह दुकान बंद कर सो गए थे। तभी चोर दुकान की दीवार में नकब लगाकर घुस गए। चोर दुकान से दो हजार रुपये, तीन साबुन गत्ते, वनस्पति घी के पैकेट आदि परचून का सामान चोरी कर ले गए। सुबह सुधीर उठे और दुकान खोली तो उसकी हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सुधीर ने बताया कि उनका करीब तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।