फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के बाद पटरी पर लौटा शहर, संडे बाजार गुलजार

विज्ञापन
शहर में फोर्स के साथ रूटमार्च करते एडीएम व एएसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बवाल के तीसरे दिन पूरा शहर पटरी पर लौट आया। संडे बाजार में बेशुमार भीड़ देखी गई। हर जाति-धर्म के महिला-पुरुषों ने जमकर खरीदारी की। इसी बीच एडीएम, एएसपी, सीओ सिटी, कोतवाल ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। अफसरों ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिया और शांति की सलाह दी। दिन भर बाजार में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा होने के बाद सड़कों पर पथराव, आगजनी, लाठी-डंडे चलने, फायरिंग के तीसरे ही दिन शहर पुरानी पटरी पर लौट आया। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घुमना से चौक तक लगे संडे बाजार में रौनक दिखी। लोग खरीदारी में जुटे रहे। पक्के पुल से बीबीगंज तक हर बार की तरह दुकानें खुली रहीं। हालांकि सभी चौराहों, तिराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। एडीेएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह, एएमए नरेंद्र पाल सिंह 11 बजे बीबीगंज चौकी पहुंचे। वहां से अफसरों ने रूट मार्च शुरू किया। पुलिस टीम गल्लामंडी, मऊदरवाजा थाना, टाउनहाल तिराहा, तिकोना होते हुए बजरिया चौकी तक पहुंचे। अफसरों ने रायपुर चौकी का भी जायजा लिया। अफसरों ने रास्ते में लोगों से बातचीत कर हालचाल भी जाना।
इधर, शहर कोतवाली से सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, कोतवाल देवेंद्र दुबे दलबल के साथ निकलेे। पुलिस बल तिकोना, चौक, पक्कापुल, गुदड़ी, नाला मछरट्टा, नखास चौकी होते हुए अंगूरी बाग, साहबगंज चौराहा होते हुए कोतवाली परिसर में समापन हो गया। रूट मार्च में लोगों को सुरक्षा का भरोसा और शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत सात बवालियों को भेजा जेल
फर्रुखाबाद। सीएए के विरोध में शुक्रवार को नमाज के बाद शहर में जुलूस निकालने दौरान पुलिस पर पथराव कर दिया गया था। पुलिस ने लाठी चलाकर और आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थित को नियंत्रण में किया था। बाद में शहर कोतवाली व मऊदरवाजा थाने में 59 नामजद व 450 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें नामजद छह आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मऊदरवाजा पुलिस ने पिता-पुत्र वकार अली पुत्र शाकिर अली और शाकिर अली पुत्र राजिक अली निवासी रकाबगंज खुर्द, बहादुरगंज का शानू पुत्र शरीक, इरशाद पुत्र कल्लू और मोहल्ला शमशेर खानी निवासी आमिर पुत्र नूर मोहम्मद, गढ़ी मुकीम खां भीकमपुरा निवासी श्याम मोहम्मद उर्फ मुन्ना पुत्र शुलफा को गिरफ्तार कर लिया। इधर, कोतवाली के दरोगा रामबाबू तथा बलराज भाटी ने सूचना मिलते ही मसेनी चौराहे पर छापा मारा। वहां भागने की फिराक में खड़े बलवा करने वाले मोहल्ला मनिहारी निवासी तौहीद पुत्र वसीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी सात गिरफ्तार बलवाइयों को जेल भेज दिया है।
नामजदों को दबोचने के लिए दबिश जारी
शहर कोतवाली और मऊदरवाजा थाना पुलिस ने मुकदमों में नामजद मौलाना शमसाद चतुर्वेदी, एजाज नूरी, हिलाल मुजीबी समेत अन्य नामजद बलवाइयों की गिरफ्तारी को दबिशें दीं। बावजूद इसके कोई भी हाथ नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने गुप्तचरों को सक्रिय करके शीघ्र ही बलवा करने वालों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर दिए हैं। अधिकांश नामजद और बलवा में शामिल लोग भूमिगत हो गए हैं।
12 स्थानों से खंगाले सीसीटीवी फुटेज
शुक्रवार को घुमना से टाउन हाल तिराहे तक हुए बवाल में शामिल बलवाइयों की पहचान को 12 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज देखकर बलवाइयों को चिह्नित करने में जुटी है। शांति कायम होने के बाद पुलिस सख्ती के साथ बलवा में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर उनके किए की सजा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें