फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अफवाह के बाद धड़ाधड़ दुकानें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर का माहौल भले ही पूरी तरह शांत हो, मगर कुछ शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शाम साढ़े पांच बजे एक अफवाह के बाद घुमना बाजार में खुली दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं। हालांकि सक्रिय पुलिस दुकानदारों को समझाने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

घुमना बाजार से चौक तक संडे बाजार लगा था। जामा मस्जिद के आसपास की काफी दुकानें भी खुली थीं। दिन भर पूरी तरह शांति रहने के बाद शाम करीब साढ़े बजे किसी ने विवाद शुरू होने की अफवाह फैला दी। बस फिर क्या था, कुछ ही देर में लोग दुकानें बंद करने लगे। मुस्तैद पुलिस ने दुकानें बंद होती देखीं, तो तुरंत ही लोगों को समझाने लगे। कोतवाल देवेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को अफवाह से सावधान रहने की सलाह दी। इसके बाद फिर माहौल शांत हो गया। कोतवाल देवेंद्र दुबे ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर पूरी तरह नजर है। उन्हें सबक सिखाया जाएगा। माहौल खराब करने का अधिकार किसी को भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें