फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारियों ने नहीं ली सुधि

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। वेतन न मिलने से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने वाला लैब टेक्नीशियन दूसरे दिन भी थाने में बैठा रहा। पर स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी कोई थाने नहीं पहुंचा। इससे उसे किसी के सुपुर्द नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सीएचसी में लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार 9 महीने से तैनात है। उसको वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि सीएचसी से हर महीने वेतन बिल सीएमओ कार्यालय भेजा रहा है। इससे परेशान अरविंद ने शनिवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकशी का प्रयास किया था।
हालांकि स्टाफ नर्स ने देखकर शोर मचा दिया तो चिकित्साधीक्ष व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे किसी तरह बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद थाना पुलिस अरविंद को अपने साथ ले गई। रविवार को पूरे दिन इंतजार के बावजूद शाम तक कोई स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी उसके हालचाल लेने तक नहीं पहुंचा। इससे वह थाने में ही बैठा रहा। थानाध्य वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के किसी अधिकारी के आने पर उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें