फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौज के विरोध में मारपीट व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बिलालपुर गांव में गाली-गलौज के विरोध पर मारपीट व हवाई फायरिंग हुई है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मारपीट की घटना तो मान रही है। वहीं फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिलालपुर निवासी लल्लू सिंह अपने परिजनों के साथ गुरुवार को घर के बाहर आग ताप रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग आए और गाली गलौज करने लगे। इस पर लल्लू सिंह ने विरोध किया। इससे गांव के ही विक्रम सिंह, राजकुमार, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, अंकित ने लाठी डंड़ों से हमलाकर पीट दिया। इन लोगों ने दहशत फैलाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की है। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लल्लू सिंह की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और घायल लल्लू सिंह का मेडिकल कराया। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है। मौके पर जांच के दौरान फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें