फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में महिला को पति व ससुर ने पीटा, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती शिप्रा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में तारीख करने कचहरी आई महिला का पति व ससुर से विवाद हो गया। दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गई। यह देखकर बीचबचाव करने गए वकीलों से भी आरोपियों ने अभद्रता कर दी। महिला को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी शिप्रा की शादी मैनपुरी जिले के थाना किशनी के नारायनपुर निवासी संजीव कुमार शाक्य के साथ जुलाई 2018 में हुई थी। दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। ससुराल वालों ने दिसंबर 2018 में शिप्रा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। शिप्रा ने पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। सुलह समझौता के लिए पत्रावली को कचहरी स्थित लोक अदालत के सुलह समझौता केंद्र में भेजी गई थी। मंगलवार को मुकदमे में तारीख होने से भाई के साथ शिप्रा कचहरी आई थी।
कचहरी परिसर में पति संजीव शाक्य व ससुर से मुलाकात हो गई। पति-पत्नी में एक फोटो को लेकर विवाद होने लगा। संजीव ने पत्नी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। भाई बचाने आया तो ससुर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर वकीलों ने बीच बचाव किया तो पति व ससुर ने उनसे भी अभद्रता कर दी। इससे नाराज वकीलों ने महिला के पति व ससुर को पकड़ कर बैठा लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। महिला को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें