फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर बीजल निवासी रामनरेश पत्नी सर्वेश पाल उर्फ रामबेटी(55) के साथ 11 जनवरी को खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। शाम को पत्नी रामबेटी खेत से घर की ओर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार ने पीछे से रामबेटी के टक्कर मार दी। चालक बाइक को तेजी से भगा ले गया था।
ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे रामनरेश ने पत्नी को बढ़पुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। रविवार की सुबह रामबेटी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में रामबेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पति रामनरेश ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी करने के बाद पति की तहरीर पर दुुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें