फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, भाइयों का कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर में पत्नी की जलती चिता को सफाईकर्मी पति छोड़कर भाग आया। बुधवार शाम विवाहिता के भाइयों ने फतेहगढ़ कोतवाली में बहनोई व उसके परिवार के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। भाई ने बहनोई व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कानपुर के मोहल्ला कंपनी बाग निवासी अशोक कुमार ने वर्ष 2019 में पुत्री ज्योति की शादी फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला बगिया भोलेपुर निवासी सफाई कर्मी सचिन के साथ की थी। सचिन कमालगंज ब्लाक के एक गांव में सफाई कर्मी है। वह एक वर्ष पहले पत्नी ज्योति के बीमार होने पर उसको मायके कानपुर छोड़ आया था। ज्योति की इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। ज्योति के भाई अंकित व अवनीश ने बहन की मौत की जानकारी बहनोई सचिन को दी। सचिन बुधवार को ससुराल पहुंचा और पत्नी के अंतिम संस्कार में चिता में आग लगते ही वहां से चला आया। शाम को ज्योति के भाई अंकित व अवनीश परिवार के अन्य लोगों के साथ कोतवाली फतेहगढ़ में पहुुंचे और बहनोई व उसके परिवार के लोगों पर बहन ज्योति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर हंगामा कर दिया। अंकित ने बहनोई व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि कानपुर में मौत हुई है। उसका अंतिम संस्कार भी हो गया है। ऐसे में दूसरे पक्ष को बुलाकर पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें