फर्रुखाबाद। बिजली विभाग के स्टोर के एसडीओ का रुपये लेते हुए वायरल हुए वीडियो को अफसरों के पास भेज दिया गया है, ताकि एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई हो सके। मुख्य अभियंता ने कहा कि वीडियो देखने के बाद कार्रवाई होगी।
बिजली विभाग के एसडीओ का गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नलकूप कनेक्शन होने के बाद सामग्री दिए जाने के लिए किसान से बातचीत हो रही है। सामग्री मुहैया कराने के लिए कुछ रुपये भी एसडीओ ने लिए। रुपये लेते हुए वीडियो में एसडीओ दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों के पास भी भेज दिया गया है। मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखा है। वीडियो देखने के बाद जांच कराई जाएगी और कार्रवाई होगी। फर्रुखाबाद कार्यालय में अधिकांश अधिकारी कोरोना संक्रमित हैं। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं।