फर्रुखाबाद। वारंट तामील न कराने पर कोर्ट ने कमालगंज एसओ को तलब किया है।
विश्वनाथ बनाम बबलू के मुकदमे में अपर सिविल जज ने कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बबलू के खिलाफ 17 अक्तूबर व तीन नवंबर को वारंट जारी कर उसको कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। कमालगंज पुलिस ने वारंट तामील नहीं कराए और इस संबंध में कोर्ट में कोई आख्या भी नहीं दी। न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने में कोर्ट ने कमालगंज एसओ को 9 दिसंबर को तलब कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। (संवाद)