नवाबगंज क्षेत्र के गांव भारत नगर मंझना निवासी महिला को उसके पति व सास ने 10 माह का बेटा छीनकर घर से निकाल दिया। परेशान महिला ने भाई के साथ थाने पहुंचकर पति व सास के खिलाफ तहरीर दी।
गांव भारत नगर मंझना निवासी हरीओम की पत्नी हटप्यारी शुक्रवार रात जनपद कासगंज थाना दरियावगंज क्षेत्र के गांव टिगरा ताजपुर निवासी अपने भाई जर्मन सिंह के साथ थाने पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में कहा कि ससुरालीजन आए दिन उसका उत्पीड़न करते हैं।
परेशान होकर उसने भाई को बुला लिया। इस पर पति व सास ने उसकी गोद से 10 माह के बेटे यश को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। उसने बेटा दिलाने की मांग की। हलका इंचार्ज रहमत खां ने बताया कि महिला को उसका बेटा दिलाया जाएगा।