फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुरालीजनों से परेशान महिला ने बुधवार को एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने जहानगंज एसओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव चौकी महमदपुर निवासी नन्हीं देवी ने बुधवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्र को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि छह वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद ससुरालीजन भैंस व बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 18 अक्तूबर को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर आई पुलिस छानबीन कर वापस चली गई।
इसके बाद रात को पति व देवर तथा ननद ने पुलिस से शिकायत करने का आरोप लगाकर फिर से मारपीट की। यह कहते हुए नन्हीं देवी रोने लगी। एसपी ने भरोसा दिया के पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें