फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ने ग्रीनपार्क की टीम को 51 रनों से हराया

Wed, 04 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में मंगलवार को हुए अंडर 19 क्रिकेट मैच में स्टेडियम की टीम ने ग्रीनपार्क कानपुर की टीम को 51 रनों से हरा दिया। मैच में शतक मारने वाले राजर्षि त्रिपाठी को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ में मंगलवार को अंडर 19 मैच ग्रीनपार्क कानपुर और स्टेडियम फतेहगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। फतेहगढ़ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी जोड़ी के रूप में राजर्षि त्रिपाठी और अंशुल ने शुरुआत की। अंशुल एक रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद राजर्षि ने शाहजेब के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। शाहजेब ने 47 रनों का योगदान किया।

 राजर्षि ने अपनी पारी में 90 गेंदों पर 14 चौकोें की सहायता से नाबाद 100 रन बनाए। राजर्षि का शतक होते ही सभी खिलाड़ियों ने कंधों पर उठा लिया। फतेहगढ़ की टीम ने ग्रीनपार्क की टीम को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया। ग्रीनपार्क की टीम के सलामी बल्लेबाज दिव्यांशु 44, पवन 28, विमल 18 रन की बदौलत 143 रन ही बना सकी। पूरी टीम 24 ओवर में ही पवेलियन लौट गई। स्टेडियम की टीम को 51 रनों से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


कप्तान राजर्षि को शतकीय पारी खेलने पर मैन आफ द मैच चुना गया। मैच में स्कोरिंग कोच प्रबल पाठक ने की। अंपायरिंग का दारोमदार मुरली शुक्ला ने निभाया। राजर्षि त्रिपाठी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीके नायडू में चयन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें