पांचालघाट पर गंगा स्नान के बाद बेटे के साथ बाइक से घर लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर लगने मां, बेटा घायल हो गए। इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर रोडवेज बस से जा भिड़ा। ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया।
पुलिस ने जैसे तैसे जाम खुलवाया। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए। जिला हरदोई थाना गोकुल बेहटा के गांव बिहगवां निवासी प्रेमवती उर्फ रामबेटी (55), पति रिषीबाबू मिश्रा और बेटे अनिल कुमार के साथ गंगा नहाने के लिए पांचालघाट आए थे।
अनिल मां को बाइक से वापस घर लेकर जा रहा था। रिषीबाबू रोडवेज बस से घर जाने के लिए निकले थे। थाना राजेपुर के गांव गांधी के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगाते ही प्रेमवती गिर पड़ी। बेकाबू ट्रैक्टर सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गया।
हादसे में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार लोग भी घायल हुए। राजेपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद सभी चले गए।रविवार को ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही गुस्साए परिजनों ने पुलगालिब पर जाम लगा दिया।
13 नवंबर की शाम सदबाड़ा के जुबेर उर्फ भूरा(20) व राजमिस्त्री लक्ष्मीनारायण ट्रैक्टर में सवार थे। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया था, जिससे लक्ष्मीनारायण घायल हो गया एवं जुबेर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया था।
सोमवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तभी गुस्साए परिवारीजनों व लोगों ने पुलगालिब पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीएम अजीत कुमार व सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।
इसके बाद जाम खुल सका। ट्रक की टक्कर से मृत हुए सदबाड़ा के जुबेर की मां सन्नो बेगम ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं इसी ट्रक से घायल हुए राजबाबू के पिता अरविंद्र कुमार निवासी सिढौली खास, सिकन्दरपुर वैश्य कासगंज ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया। इस दुर्घटना में राजाबाबू सहित बाइक पर उसके साथ बैठे प्रदीप व एक अन्य घायल हो गया था।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि ट्रक का चालक प्रदीप निवासी ददौली कला एटा को अलीगंज मार्ग स्थित कैसर खां अड्डे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।