फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 70 टीमों को पछाड़ सीपी इंटरनेशनल बना वॉलीबॉल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्रीन फील्ड अकादमी, लखीमपुर खीरी में हुई सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल में सीपी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। 30 जनपदों की करीब 70 टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सीपी इंटरनेशनल स्कूल का सफर बेहद प्रभावशाली रहा। क्वार्टर फाइनल में टीम ने सुदिति ग्लोबल स्कूल, इटावा को पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में सैनिक स्कूल, लखनऊ को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में खिलाड़ियों ने आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ को हराकर क्लस्टर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टीम की सफलता में खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी की रणनीति और खिलाड़ियों के कठिन अभ्यास की अहम भूमिका रही। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षक का ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और तालियों के बीच स्वागत किया गया। संस्थान की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि 70 टीमों के बीच चैंपियन बनना खिलाड़ियों के अनुशासन, निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। प्रबंध निदेशक ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उपनिदेशिका अंजू राजे ने इस उपलब्धि को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें