फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बांद्रा एक्सप्रेस की चपेट में आया गोवंश, 25 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। लखनऊ से बांद्रा जा रही बांद्रा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गोवंश मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे बाद ट्रेन खड़ी हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक साफ किया। करीब 25 मिनट खड़े रहने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर शेखपुर गांव के पास रविवार रात 9:25 बजे लखनऊ से बांद्रा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20922 गुजर रही थी। ट्रैक से निकल रहे गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अवस्था में खेतों की ओर चला गया।
झटका देकर ट्रेन रुक गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना पर पहुंची ट्रैकमैन की टीम ने ट्रैक साफ कराया। करीब 25 मिनट खड़ी रहने के बाद 9:50 बजे ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें