फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई। वहीं माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी मोहित राजपूत खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह शनिवार को पत्नी शिल्पी व डेढ़ वर्ष के पुत्र किशन को बाइक से फर्रुखाबाद लेकर जा रहे थे। वह बाइक में पेट्रोल डलवाकर सड़क की ओर आ रहे थे। उसी दौरान टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। मां की गोद से किशन उछलकर सड़क पर गिर गया। मोहित व पत्नी शिल्पी भी गिर गए। एंबुलेंस तीनों घायलों को सीएचसी लेकर आई। यहां किशन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर प्रमित राजपूत ने उसको लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में किशन की हालत नाजुक होने पर उसको सैफई रेफर किया गया। परिजन बालक को एंबुलेंस से ले जा रहे थे। लोहिया अस्पताल के गेट पर किशन की मौत हो गई। इकलौती संतान की मौत से मोहित व पत्नी शिल्पी सहित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें