90 में से 85 शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी
फर्रुखाबाद। जिले को मिले 90 शिक्षकों की काउंसिंलग में गैरहाजिर 13 शिक्षकों में से आठ ने दूसरे दिन काउंसलिंग कराई। अब 85 की काउंसलिंग पूरी हो गई है।
69000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत प्रदेश में रिक्त 6696 शिक्षकों की भर्ती शुरू हुई है। इसमें जिले को 90 नए शिक्षक मिले हैं।
जिनकी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में दो दिवसीय काउंसलिंग हुई। पहले दिन सोमवार को 77 शिक्षकों ने काउंसलिंग कराई थी। 13 शिक्षक अनुपस्थित रहे थे। मंगलवार को अनुपस्थित शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।
शिक्षक जीजीआईसी में पेड़ के नीचे बैठे काउंसलिंग को प्रपत्र तैयार करते रहे। दोपहर तक आठ शिक्षकों ने उपस्थित होकर काउंसलिंग कराई। पांच शिक्षक अनुपस्थित रहे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि नियुक्ति पत्र बांटने संबंधी अभी कोई आदेश नहीं आया है।