प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने के लिए शुरू हुई
काउंसलिंग बुधवार को समाप्त हो गई है। गुरुवार को ब्लाक स्तर पर रिक्त
स्कूलों की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा की जाएगी। महिला व विकलांगों से
स्कूलों के लिए विकल्प भरवाए जाएंगे। 30 अप्रैल तक स्कूलों में तैनाती का
आदेश जारी होगा।
बीएसए कार्यालय परिसर में चल रही प्रशिक्षण प्राप्त
1087 शिक्षामित्रों की काउंसलिंग बुधवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन
शिक्षामित्रों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक शैक्षिक प्रमाण पत्रों को
जांचने के बाद जमा किया गया। इनकी फीडिंग कर सूची तैयार की गई। शाम को
काउंसलिंग समाप्त हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कई
शिक्षामित्रों के अभिलेख देखे।
बीएसए ने बताया कि काउंसलिंग समाप्त हो गई
है। जिनकी काउंसलिंग हुई है उनके अभिलेखों की फीडिंग की जा रही है। 23
अप्रैल को किस ब्लाक के कौन से स्कूल में पद रिक्त है। इसकी सूची कार्यालय
के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। ताकि 27 अप्रैल से महिला व विकलांग
शिक्षामित्रों को विकल्प भरने मे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 30 अप्रैल
तक सभी शिक्षामित्रों को स्कूल में तैनात किए जाने का आदेश जारी कर दिया
जाएगा।