फर्रुखाबाद। रिश्वत लेते पकड़े गए वरिष्ठ लेखाकार हरेंद्र चौहान के खिलाफ विजिलेंस टीम लीडर इंस्पेक्टर राजन कुमार रावत की तहरीर पर सतर्कता अधिष्ठान कानपुर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा लगाई गई है। बताया गया कि वरिष्ठ लेखाकार को विजिलेंस टीम शनिवार को जेल भेजेगी। (संवाद)
टाइम लाइन
10.45 बजे विजिलेंस टीम पुलिस ऑफिस पहुंची।
10.47 बजे लेखाकार हरेंद्र सिंह चौहान को रुपये लेते दबोचा।
1050 बजे पास आने वाले लोगों को हिदायत दी।
10.52 बजे हरेंद्र सिंह को जीप में डाला।
11 बजे विजिलेंस टीम हरेंद्र सिंह को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची।
11.05 बजे विजिलेंस टीम सरकारी गवाहों को लेकर गेस्ट हाउस के कक्ष में गई।
12.50 बजे तक विजिलेंस टीम ने गवाहों से पूछताछ व कर्मचारियों के बयान लिए।
12.52 बजे फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची।
1 बजे फतेहगढ़ पुलिस लौट गई।
1.05 बजे पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम के अधिकारी कक्ष से बाहर निकले।
1.10 बजे हरेंद्र सिंह को जीप से निकालकर पूछताछ के लिए कक्ष में ले गए।
1.22 बजे हरेंद्र सिंह को कक्ष से लाकर जीप में बैठाया।
1.31 बजे विजिलेंस टीम हरेंद्र सिंह व गवाहों के साथ गेस्ट हाउस से रवाना।