फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिन बाद भी नहीं आई कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से भेजी गई खबर) संवाद न्यूज एजेंसी कमालगंज। गंगाइच गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव आटो चालक की 24 मई को रिपोर्ट आने पर उसी दिन उसे औरैया के दिबियापुर स्थित कोविड-19 एल-1 अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया था। एक जून को दूसरा नमूना जांच के लिए भेजा गया था। आटो चालक ने शनिवार शाम फोन पर बताया कि दूसरी रिपोर्ट 6 दिन बाद भी न आने से वह मानसिक रूप से परेशान है। मुंबई से 11 मई को आकर वह अपने गांव गंगाइच के स्कूल में क्वारंटीन हो गया था। 21 मई को एंबुलेंस फर्रुखाबाद ले गई थी। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद से उसे औरैया के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक जून को दूसरा नमूना लिए जाने के बाद अब तक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी उसे दूसरी रिपोर्ट के बारे में नहीं बता रहे हैं। कहा कि मुंबई से आने के बाद एक माह होने को है। वह अभी तक अपने घर तक भी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें