फर्रुखाबाद जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी व सीडीओ ने हवाई पट्टी गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार में लगे डाक्टरों को रुकने के लिए गेस्ट हाउस में व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया के साथ मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई पट्टी गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। कोरोना मरीजों के उपचार में लगे डाक्टरों के परिजनों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घर नहीं भेजा जाएगा।
इसके लिए हवाई पट्टी गेस्ट हाउस में डाक्टरों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने सीएमओ को हवाई पट्टी गेस्ट हाउस में डाक्टरों को ठहरने के लिए समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान वहां अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।