फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटकर कोरोना संक्रमित युवक ने बाजार में की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घंटे बाद मिशन अस्पताल पहुंचा था कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी युवक दिल्ली से 28 मई को सुबह 8 बजे इनोवा कार से घर पहुंचा। इसके बाद मोहल्ले के ही दोस्त के साथ फतेहगढ़ बाजार जाकर रेडीमेड की दुकान से कपड़े खरीदे। शाम चार बजे मिशन अस्पताल फैसिलिटी सेंटर में जाकर जांच कराई और वहीं क्वारंटीन हो गया।
30 मई को देर रात आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसी के बाद भाई व दोस्त को हाई रिस्क कांटेक्ट में रखकर क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं कार से आए कायमगंज के सात युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी युवक दिल्ली के उत्तम नगर में प्राइवेट नौकरी करता है। 28 मई को वह कायमगंज के सात अन्य युवकों के साथ इनोवा कार से आया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे उसे छोड़कर अन्य युवक कायमगंज चले गए। इसके बाद युवक मोहल्ले के दोस्त के साथ फतेहगढ़ बाजार गया और एक शोरूम से रेडीमेड कपड़े खरीदे। घर आने पर भाई ने कोरोना जांच को उसे मिशन अस्पताल भेजा। वहां सैंपल लेकर उसे क्वारंटीन कर दिया गया।
30 मई की देर रात कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने पर उसे बरौन के एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भाई व बाजार गए दोस्त को हाई रिस्क कांटेक्ट में लेकर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

250 मीटर एरिया बना कंटेनमेंट जोन
फर्रुखाबाद। मोहल्ला नगला प्रीतम निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से 250 मीटर एरिया को सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। इसमें मोहल्ले के अलावा नगला राजन व भीमसेन मार्केट तक 450 परिवारों को शामिल किया गया। इन परिवारों की सेहत पर निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग से 10 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें