कायमगंज में मीरादरवाजा निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उसे बाबा राम रक्षपाल कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर पर रोका गया था। यहां 4 लेखपालों की ड्यूटी थी। यह सभी उसके संपर्क में आए थे।
लेखपाल बृजेश चतुर्वेदी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, मोहल्ला चिलाका निवासी दो युवक भी उसके संपर्क में आए थे। इनको पीएन फाउंडेशन में क्वारंटीन किया गया था।
गुरुवार को तीन लेखपालों समेत पांचों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में सैंपल के लिए भेजा गया। गांव बरझाला निवासी युवक बुधवार को मुंबई से आया उसका भी सैंपल लिया गया। बाहर से आए 143 लोगों को एसएनएम कालेज में क्वारंटीन किया गया।