फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, कैदियों सहित छह संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में छह लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें तीन कैदी भी शामिल हैं। वहीं एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सेंट्रल जेल के वृद्ध सहित तीन कैदी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव नगरिया जवाहर निवासी वृद्ध, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जाजपुर निवासी युवक व टिमरुआ निवासी महिला कोरोना की चपेट में आई है।
वहीं कमालगंज क्षेत्र के गांव पतौंजा निवासी वृद्ध की इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में मौत हो गई। अब तक 10273 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9995 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 186 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 92 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें