फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार लोगों की मौत, 38 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। कोरोना की चपेट में आए चार लोगों की मौत हो गई। 18 लोग संक्रमित मिले हैं, इनमें तीन स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में अभी तक 10161 संक्रमित सामने आए हैं। 9536 लोग बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। 155 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 472 हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में कायमगंज सीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मी, आवास विकास कालोनी निवासी 90 वर्षीय वृद्धा सहित तीन लोग, बरगदियाघाट निवासी वृद्ध, आंबेडकर नगर निवासी वृद्ध व युवक सहित शहर व बढ़पुर क्षेत्र के 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा कायमगंज के 10, नवाबगंज के दो, राजेपुर के छह , शमसाबाद के तीन, कमालगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र से एक-एक संक्रमित मिला है।
वहीं, शहर के श्यामनगर सातनपुर मंडी निवासी 83 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान एल-टू अस्पताल में मौत हो गई। फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी 50 वर्षीय महिला को सात मई को कन्नौज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, वहां मौत हो गई। 64 वर्षीय वृद्धा की लखनऊ व एक अधेड़ की एल-टू अस्पताल फतेहगढ़ में मौत हो गई। इनकी पोर्टल पर एंट्री हो जाने से जिले में कारोना संक्रमित मरने वालों की संख्या 155 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें