फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 88 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार का आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 88 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें अधिकांश युवा कोरोना की चपेट में हैं। वहीं इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। जिले में अब तक 8042 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जांच भले ही धीमी गति से चल रही है, लेकिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वहीं मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। फतेहगढ़ निवासी महिला (51) जांच में 30 अप्रैल को संक्रमित मिली। उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी 60 वर्षीय वृद्धा 16 अप्रैल को संक्रमित मिली। उसका कन्नौज के मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इससे जिले में मरने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 126 पहुंच गई। वहीं एल-2 अस्पताल में मरने वाले मरीजों की पोर्टल पर इंट्री नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार आफीसर्स कालोनी निवासी अधेड़, केंद्रीय विद्यालय कर्मी, आईटीआई चौराहा निवासी तीन लोग, तलैया फजल निवासी अधेड़ व दो महिला सहित शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के कुल 49 लोग संक्रमित निकले। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के तीन, कमालगंज के 13, मोहम्मदाबाद के सात, नवाबगंज के छह व शमसाबाद क्षेत्र के 10 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
इनमें सर्वाधिक 40 वर्ष से कम आयु के लोग शामिल हैं। जिले में अब तक 8042 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6847 लोग ठीक हो चुके, जबकि 126 की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1068 केस एक्टिव हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 215 मरीज ठीक हो चुके हैं। 73 मरीज एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 724 होम आइसोलेट हैं। सोमवार को कुल 738 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें