फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से प्रधानाचार्य की मौत, 200 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 200 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण की चपेट में है। वहीं पंचायत चुनाव में मतदानकर्मियों के ट्रेनर प्रधानाचार्य की मौत हो गई। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6513 हो गया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार लोहिया अस्पताल के डॉक्टर, रकाबगंज पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, सीएचसी शमसाबाद के दो स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं फतेहगढ़ के फूस बंगला निवासी दंपती, जेएनवी रोड निवासी वृद्धा, पुलमंडी निवासी 9 लोग, भूसा मंडी के दो लोग, देवरामपुर निवासी महिला व किशोरी, सेंट एंथोनी स्कूल परिसर निवासी चार महिलाएं,शहर के मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी वृद्ध सहित 6 लोगों सहित शहर के करीब 150 लोग कोरोना की चपेट में हैं।
कमालगंज के गांव कंधरापुर में 10 लोग कोरोना की चपेट में हैं। इसके अलावा कायमगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, राजेपुर व शमसाबाद क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। जिले में अब तक 6513 लोगा कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4975 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके, जबकि 110 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1428 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें