फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए शासन से सभी सीएचसी व पीएचसी पर कोरोना हेल्प डेस्क खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.चंद्रशेखर ने सीएचसी कायमगंज, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, शमसाबाद, राजेपुर, बरौन, फतेहगढ़, कंपिल एवं सिविल चिकित्सालय लिंजीगंज फर्रुखाबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा कि सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
इनमें इन्फ़्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर अस्पताल परिसर में साइन बोर्ड लगाया जाए। हेल्प डेस्क में फ्लू व बुखार के रोगियों की जांच का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए। हेल्प डेस्क पर क्षेत्रीय लोगों की जांच/स्क्रीनिंग पल्स ऑक्सीमीटर व इन्फ़्रारेड थर्मामीटर के माध्यम से की जाएगी।