फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री की भाभी सहित कोरोना से दो की मौत, 90 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व राज्यमंत्री की भाभी सहित दो महिलाओं की कोरोना से मौत हो गई। जनपद में शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 91 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें जिला जेल के 10 बंदी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब तक संक्रमित हुए लोगों को आंकड़ा बढ़कर 9483 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं मौत का सिलसिला भी जारी है। सपा के पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की भाभी शहर के मोहल्ला सुनहरी मस्जिद, नई बस्ती निवासी बसंती देवी (80) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी गुरुवार को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान शाम को मौत हो गई।
कमालगंज क्षेत्र के गांव कुशलपुर निवासी महिला(65) सीएचसी पर 10 मई को हुई जांच में संक्रमित मिली थी। जनपद कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। जिला मुख्यालय पर आई जांच रिपोर्ट में जिला जेल के 10 बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला मोमबत्ती गली निवासी वृद्ध, गणेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी युवक सहित छह लोगों को जिले से बाहर इलाज चल रहा है। शहर व बढ़पुर क्षेत्र के 55 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के 15, कमालगंज के चार, नवाबगंज के दो, राजेपुर के सात व शमसाबाद क्षेत्र के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 9483 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8045 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 137 मरीजों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1303 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें