फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबतों का पहाड़ धैर्य की ले रहा परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से भेजी गई खबर) संवाद न्यूज एजेंसी कमालगंज। दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले कई लोगों के सामने आ रहीं मुसीबतें उनके धैर्य की परीक्षा ले रही हैं। फर्रुखाबाद शहर की सुनार वाली गली के रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के सोलन में बिजली का तार बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। वह भी हरियाणा से भोजपुर स्थित क्वारंटीन से में आए हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार पर आ रही मुसीबतें हमारे धैर्य की झकझोर रही हैं। वह 27 मार्च को सोलन से अपने घर फर्रुखाबाद के लिए निकले थे। लेकिन अब तक घर का ठिकाना नसीब नहीं हुआ। इस बीच दो दिन पहले परिवार पर एक और त्रासदी आ गई। मेरे रिश्तेदार फर्रुखाबाद में डॉ. ब्रजेश के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें  भोजन देने के लिए सुनार वाली गली से बाइक पर उनका पुत्र व पुत्रवधू आवास विकास स्थित अस्पताल जा रहा था। रास्ते में पुत्रवधू का मंगलसूत्र व चेन बाइक सवार बदमाशों लूट ली।  पहले ही दो-दो बार रहे क्वारंटीन -45 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि  सोलन से करीब 100 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अंबाला में उन्हें रोक लिया गया था। 29 मार्च को वहां बताया गया था कि 14 दिन बाद यूपी चले जाना। 14 दिन पूरे होने के बाद फिर से क्वारंटीन कर दिया गया। अब तीसरी बार भोजपुर में रखा गया है। लेकिन कोरोना को हराने के लिए धैर्य रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें