फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने एएसएम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 04 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में बिना टिकट पकड़े गए साढ़ू के बेटे को छुड़ाने आए गुरसहायगंज के सहायक स्टेशन मास्टर को आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और हवालात में डाल दिया। यह पता लगते ही एनई रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्य भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और कानपुर से आ रही उत्सर्ग ट्रेन को रोक लिया। अफसरों के आश्वासन पर आधे घंटे बाद रेलवे ट्रैक खाली किया। इसके बाद ही ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला नैन भोलेपुर निवासी परमेश्वरदयाल गुरसहायगंज में सहायक स्टेशन मास्टर हैं। सोमवार दोपहर परमेश्वरदयाल के साढ़ू प्रभुदयाल के बेटे आदित्य को मजिस्ट्रेट ने चेकिंग केे दौरान बिना टिकट पकड़ लिया। आदित्य का कहना है कि वह कानपुर में कोचिंग पढ़ता है, इसलिए स्टेशन पर एमएसटी बनवाने आया था।

आदित्य ने खुद के पकड़े जाने की सूचना मोबाइल से परिजनों को दी। परिवार के लोगों ने परमेश्वदयाल को फोन कर स्टेशन पर भेजा। परमेश्वरदयाल ने आरपीएफ के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार राजपूत से आदित्य को छोड़ने के लिए कहा। मनोज के मना करने पर विवाद होने लगा। हेड कांस्टेबल ने सहायक स्टेशन मास्टर को पीटकर हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन


परमेश्वदयाल एनई रेलवे मजदूर यूनियन के कोषाध्यक्ष भी हैं। घटना की जानकारी होते ही स्टेशन आए यूनियन के सदस्यों ने आरपीएफ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच कानपुर से उत्सर्ग ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो ये लोग ट्रैक पर खड़े हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

आरपीएफ के प्रभारी सुमन कुमार ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब इन्होंने ट्रैक खाली किया। इससे ट्रेन 32 मिनट लेट हो गई। परमेश्वरदयाल ने बताया कि आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने अभद्रता कर पीटा। उधर, आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच तेज आवाज में बोलने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस मामले की सूचना आरपीएफ कमांडेंट को दे दी गई है। वह पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें