फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गर्भवती का इलाज रोकने पर विवाद, सीएमएस ने फिर कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला अस्पताल में स्टाफ की मनमानी हावी है। एक गर्भवती को भर्ती कराया गया। गभवर्ती के परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह उसे न तो नाश्ता दिया और न ही खाना। बेड भी खाली करने के लिए बोल दिया गया। इस पर विवाद शुरू हो गया।
इटावा की नई बस्ती पानी की टंकी के पास निवासी आमिर की पत्नी नवाजिस खान (27) कुछ दिन पहले मदारवाड़ी निवासी अपनी बहन नाजिर पत्नी इमरान के यहां आई थी। गुरुवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। नाजिर की नर्स अंजू अग्निहोत्री से जान पहचान थी। लिहाजा उसने बहन को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी दी। अंजू ने नवाजिस को लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अस्पताल के कर्मियों ने न तो नाश्ता दिया और न ही दोपहर का भोजन। बिना कोई सूचना के ही उसकी फाइल बंद कर बेड खाली करने का फरमान जारी कर दिया। जब अस्पताल कर्मियों ने दबाव बनाया, तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल में विवाद होने की सूचना मिलने पर सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी पहुंचे। उनके सामने भी काफी देर विवाद होता रहा। सीएमएस ने महिला को दोबारा भर्ती करने के आदेश दिए। इसके बाद मामला शांत हो सका। सीएमएस ने बताया कि महिला को फिलहाल प्रसव नहीं होना था। लिहाजा उसे कुछ दिन घर जाने को कह दिया था। उसके आग्रह पर दोबारा भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें