फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरआरसी के अमानक निर्माण की शिकायत पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के गांव लखरौआ में आरआरसी निर्माण अमानक होने की शिकायत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, महिला प्रधान के ससुर को थाने ले जाने के बाद छाेड़ दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत लखरौआ निवासी जयवीर सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गांव में आरआरसी(कूड़ा निस्तारण केंद्र) का निर्माण अमानक कराया जा रहा है। अव्वल की जगह सेम ईंट लगने के साथ मसाला में सीमेंट भी मानक से कम डाली जा रही है। नौ इंच की जगह 4.5 इंच की दीवार बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। इसी के बाद बुधवार को प्रधान आरआरसी का निर्माण तुड़वा रहे थे। शिकायतकर्ता जयवीर ने रोका तो दोनों में विवाद हो गया। महिला प्रधान के ससुर रामप्रकाश की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली मोहम्मदाबाद ले गई। वहां भी दोनों पक्षों में अमानक निर्माण को लेकर झड़प हुई। कोतवाली पहुंचे प्रशिक्षु एसडीम नीतीश राज ने दोनों पक्षों की बात की। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, जबकि शिकायतकर्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें