फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ दिन से गैस के लिए भटक रहे उपभोक्ता, हंगामा

विज्ञापन
फोटो-24 लाल सराय एजेंसी के सामने सड़क पर पर हंगामा करते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के लाल सराय स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ता आठ दिन से चक्कर लगा रहे हैं। बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा। यही नहीं दो दिन से एजेंसी स्वामी ताला डालकर फरार हो गए। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। किसी की बुकिंग नहीं हो रही, तो जिनकी बुक है, उनके घर सिलिंडर नहीं, बल्कि मोबाइल फोन पर डिलीवर्ड का मैसेज पहुंच रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी की फटकार के बाद दोपहर बाद एजेंसी को खोला गया। समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

लाल सराय स्थित भारत गैस की एजेंसी पर 28 मार्च से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं आई। हर रोज एजेंसी के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता परेशान हैं। एजेंसी पर कर्मचारी गैस न होने की बात कहते रहे, जबकि दो अप्रैल से कई उपभोक्ताओं के घर सिलिंडर नहीं मोबाइल पर डिलीवर्ड के मैसेज पहुंच रहे हैं। इसके बाद उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ने लगे। एजेंसी स्वामी ने शनिवार को गैस न होने की सूचना चस्पा कर दफ्तर नहीं खोला। रविवार सुबह उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। उपभोक्ताओं के फोन रिसीव भी नहीं किए। इससे गुस्साए लोगों ने मुख्यमार्ग के किनारे खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ लोगों ने इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव को दी। उन्होंने एजेंसी के मालिक को फटकार लगाकर तुरंत दफ्तर खोलने के निर्देश दिए। दोपहर में शटर खुलने पर उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। कर्मचारियों ने काफी समझाकर लोगों को शांत किया। उन्होंने आपूर्ति होते ही सिलिंडर बांटने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

भोपतनगला के गोपाल दास सिंह ने बताया कि 28 मार्च को गैस बुक कराई थी। इसके बाद पर्ची कटवाने आए, तो कह दिया घर पर पहुंच जाएगी। दो दिन से एजेंसी बंद कर दी। कोई जवाब देने वाला नहीं है। घर में रोटी बनाने की भी दिक्कत है। खतराना निवासी राजेश मिश्र को 25 मार्च से सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी पर आने पर कह दिया जाता कि हॉकर घर पहुंचेगा। हॉकर फोन तक रिसीव नहीं करता। एजेंसी पर कोई जवाब नहीं दिया जाता। अधिकारी भी इस ओर से अनदान हैं। कादरीगेट की पुष्पा देवी ने बताया कि 28 मार्च को बुक कराया था। पर्ची कटवाने आए, तो मना कर दिया। एक अप्रैल को डिलीवर का मैसेज पहुंच गया। अब एजेंसी के शटर तक बंद हो गए। क्या करूं समझ नहीं आ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने कहा कि एजेंसी के शटर रोजाना खुलेंगे। कोई दिक्कत है, तो उपभोक्ताओं को समझाएं। कंपनी के अफसरों से बात हुई। आपूर्ति प्रभावित है। समस्या समाधान के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें