कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोरोना संकट से निपटने के लिए एसडीएम ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। दुकान पर बिना मास्क के एक साथ चार ग्राहक मिलने पर जुर्माना लगेगा। यह जुर्माना दुकानदार भरेगा। दुकानदार को सैनिटाइजर अथवा साबुन व पानी रखना अनिवार्य होगा।
कोतवाली में बुधवार को एसडीएम सुनील कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक कर कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों का पालन न करने वालों से अब प्रशासन सख्ती से निपटेगा। नए नियमों के तहत साप्ताहिक बंदी को छोड़कर हर दिन दुकानें खुलेंगी। सीओ राजवीर सिंह गौर ने कहा कि दोबारा उसी दुकान में बिना मास्क ग्राहक मिला तो जुर्माने की रकम दोगुनी हो जाएगी। बार-बार गलती करने पर दुकान सीज कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
चौकी प्रभारी दिनेश भारती, मंडी चौकी प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह, एसआई रहीस खां, व्यापारी नेता संजय गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, उमेश गुप्ता, अमित सेठ, शिवबालक सिंह, कमलेश भारद्वाज, कन्हैया लाल, मुकेश दुबे आदि मौजूद रहे।