फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिकअप में मवेशी भरकर ले जा रहे चार लोगों को पकड़ा

Mon, 26 Jun 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। चेकिंग में पुलिस ने पिकअप में पांच मवेशी लेकर जा रहे चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाने के दरोगा भभूति प्रसाद शनिवार की रात को गांव भड़ौसा के बाहर प्रतीक्षालय पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान छिबरामऊ की ओर से एक पिकअप आई। उसको रुकवा कर देखा तो पीछे मवेशी रस्सी से एक दूसरे के ऊपर बंधे पड़े थे। पुलिस ने पिकअप सहित उसमें सवार चारों लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई।
पुलिस ने थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी रामसागर व शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी सलीम खान, इमरान, मोहम्मद आसिफ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ी गई पिकअप को सीज कर दिया। पांचों मवेशियों को गांव के लोगों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मनोज भाटी ने बताया कि पिकअप सहित चार लोगों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें