फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1.2 करोड़ से बनने लगी बरखेड़ा से त्योरखास सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। बरखेड़ा से त्योरखास तक दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 1.2 करोड़ की लागत से यह सड़क बनेगी। इस सड़क के बनने से छह गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




आजादी के बाद से बरखेड़ा से त्योरखास जाने वाला मार्ग कच्चा ही पड़ा था। इसके चलते इस मार्ग के बीच में पड़ने वाले किंदन नगला, त्योरखास, अहियापुर, लुखड़ापुर, मोहद्दीनपुर और बरखेड़ा के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। 10 मार्च 2023 को अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
कायमगंज विधायक की पहल पर विधायक निधि से बरखेड़ा से त्योरखास तक करीब दो किलोमीटर सड़क के लिए 1.2 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया गया। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी मंडी परिषद को दी गई है। टेंडर उठाकर तीन माह में सड़क बनाने के निर्देश हैं। करीब एक सप्ताह पहले ठेकेदार ने सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

अभी सड़क पर मिट्टी डलवाई जा रही है। इसके बाद डामरीकरण का कार्य शुरू होगा। इस सड़क के बनने पर बरखेड़ा से त्योरखास के बीच रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। तीन माह में सड़क बनाए जाने के ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने बताया कि बरखेड़ा से त्योरखास तक सड़क बनाए जाने का ठेका हो चुका है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि समय रहते गुणवक्ता युक्त सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए। निर्माण में मानक का पूरा ध्यान रखें।
ठेकेदार ओमसिंह ने बताया कि धूप न निकलने के चलते निर्माण में दिक्कत आ रही है। अभी मिट्टी डालने का कार्य शुरू किया गया है। गिट्टी डालकर तीन माह में सड़क बना दी जाएगी।

18जेएनडी32-सहसचिव राधेश्याम शर्मा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें