फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फुटपाथ से सड़क तक फैली निर्माण सामग्री, राहगीरों के लिए बचा आधा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में सड़क किनारे पड़ी भवन निर्माण सामग्री से फुटपाथ घिरे हैं। इससे वाहन सवारों का सफर खतरे से खाली नहीं है। सड़क तक मोरंग-गिट्टी पसरने से आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिरते हैं। किसी दिन बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। फिर भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थिति यह है कि अकेले जेएनवी रोड पर डेढ़ किलोमीटर में 19 स्थानों पर मोरंग-गिट्टी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों व्यापारियों ने जिलाधिकारी के साथ बैठक में शहर में पसरे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। डीएम ने ईओ को अस्थायी अतिक्रमण के साथ ठेलिया-खोमचा दुकानदारों से घिरा फुटपाथ खाली कराने के निर्देश दिए थे। फतेहगढ़ की सड़कें भी अतिक्रमण से अछूती नहीं हैं। कानपुर रोड पर दुकान के आगे नाले पर पटिया तक सामान सजाने के बाद फुटपाथ पर भी दुकानें लगी हैं। कोतवाली से कचहरी पर सड़क तक दुकानें लगाई जा रही हैं। जिला जेल चौराहे से कानपुर रोड पर भवन निर्माण सामग्री विक्रेता ट्रकों से मोरंग मंगवाकर सड़क किनारे फुटपाथ पर ही गिरवा रहे हैं। मोरंग फैलकर सड़क तक पहुंच रही है।
वहीं, रखा तिराहे पर निजी अस्पताल से लेकर भखरामऊ रेलवे क्रॉसिंग तक तो फुटपाथ भवन निर्माण सामग्री से पटे पड़े हैं। करीब डेढ़ किमी की दूरी में फुटपाथ से सड़क 19 स्थानों पर मोरंग, गिट्टी आदि सामग्री लगी होने से चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फतेहगढ़ में डीएन कॉलेज के बाहर मोरंग-गिट्टी के कई दिन से ढेर लगे हैं। जबकि वहां से दिन रात अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण शीघ्र ही हटवाया जाएगा। सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री लगाना गलत है। इसे हटवाकर फुटपाथ खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें