फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की जमीन से चकरोड नदारद

Mon, 05 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर कानूनगो और लेखपालों को भेज कर एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराई। पैमाइश में लालपुर गांव को जाने वाला चकरोड ही मौके से नदारद मिला। लेखपालों ने ग्राम समाज की 42 डिसिमल भूमि मुक्त कराई है। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लालपुर और याहियापुर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम समाज की भूमि को बेचने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम बीडी वर्मा ने सोमवार को कानूनगो रामलखन और लेखपाल सतेंद्र, रमाकांत व सुरेंद्र सिंह को मौके पर भेज कर जमीन की पैमाइश कराई।

पैमाइश में लालपुर जाने वाला चकरोड गायब मिला। बाकी  42 डिसमिल भूमि को लेखपालों ने ग्राम समाज का बताया। एसडीएम ने बताया कि कानूूनगो व लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि  अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ  भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें