भोलेपुर स्थित कार्यालय में उपवास पर बैठे कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भोलेपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर एक दिन का उपवास रखा गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे कार्यकर्ता मोहल्ला नगला दीना भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाकर कांग्रेसी एक दिन के उपवास पर बैठ गए। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल को ई-मेल पर ज्ञापन भेजा गया है।