फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला, हाइवे किया जाम

Fri, 13 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। नेकपुर चौरासी पुल के ऊपर हाइवे जाम कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके बाद कांग्रेसी पुल के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रोकने पहुंचे तो इनकी आरपीएफ से तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गुरुवार को विजाधरपुर तिराहे के पास जुटे।  दोपहर करीब 12.45 बजे प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में वाहनों पर सवार होकर आए कांग्रेसी हाथों में बैनर लेकर पैदल नारेबाजी करते हुए नेकपुर चौरासी ब्रिज पर पहुंचे।

यहां पर कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव न किया तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही भूख हड़ताल की जाएगी। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि दोनों सरकारों में किसानों का शोषण हो रहा है। यहां कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। दोपहर करीब 1.25 बजे कांग्रेसी ब्रिज के नीचे स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। बैनर लगाकर कांग्रेसी ट्रैक पर बैठ गए।

इस दौरान सीओ सिटी वाईपी सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेसियों को ट्रेन रोकने से मना किया लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। इसी दौरान फतेहगढ़ चौकी के आरपीएफ प्रभारी जीएस मीणा फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेसियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदेश सचिव ट्रैक से उठने को तैयार नहीं हुए।

उनका कहना था कि स्टेशन मास्टर ज्ञापन आकर ले लें वह उठ जाएंगे। इसी दौरान आरपीएफ ने प्रदेश उपाध्यक्ष उषा मौर्या से बातचीत की और कहा कि फतेहगढ़ आकर वह लोग ज्ञापन दें। कुछ कांग्रेसी फतेहगढ़ जाने लगे, लेकिन प्रदेश सचिव  ट्रैक से नहीं उठे।

जब यह बात जिलाध्यक्ष को पता चली तो वह भी वापस लौट आए। करीब 20 मिनट की जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर आंदोलन समाप्त की घोषणा की।

इस अवसर पर महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्रनाथ कटियार, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, शकुंतला गौतम, नावेद अल्वी, रवीश द्विवेदी, विनोद गुप्ता, वसीमुज्जमा खां, मनोज कुमार, ऋषभ अग्निहोत्री,  शिवाशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें